फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: युवक से ठगे ऑनलाइन 19 लाख रूपये, पुलिस ने मध्य प्रदेश के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव में शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर हुई कोंडागांव निवासी युवक से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी पुलिस को मिली सूचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 465, 467,468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव में शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर हुई कोंडागांव निवासी युवक से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी पुलिस को मिली सूचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 465, 467,468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। 

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद एक टीम गठित की गई थी और टीम सूचना के आधार पर भोपाल, गुना, और होशंगाबाद आरोपियों को तलाश में गई जहां लगातार तीन दिनों तक गठित की गई टीम रेकी करती रही और आरोपियों के संबंध में जानकारी पुख्ता करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपियों में सौरभ काबारे पिता विजय 25 निवासी होशंगाबाद, हितेश वर्मा पिता गोविंदा 24 निवासी भोपाल, कुलदीप शिलावट पिता संतोष 27 निवासी भोपाल, उदित शिलावट पिता संतोष 30 निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि, आरोपियों के पास से स्कूटी, एचपी कंपनी की दो लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, अलग-अलग खातों  के 8 डेबिट कार्ड, कुल कीमती तकरीबन 7 लाख जप्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें