फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide In Bhilai : एसडीएम कार्यालय की बाउंड्रीवॉल में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 11 Aug 2023 02:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

एसडीएम कार्यालय परिसर में एक युवक ने फांसी लागकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
पुरानी भिलाई थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी भिलाई के एसडीएम कार्यालय परिसर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक की शिनाख्त सुखीराम रावत निवासी बागडुमर के रूप में हुई है। मृतक बागडुमर गांव का पंच बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बागडुमर निवासी सुखीराम रावत बागडुमर गांव में वार्ड-13 का पंच था, जो अपने ही गांव के पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को एसडीएम ऑफिस में पेशी पर आया था। पेशी के बाद दूसरे पंच अपने गांव लौट गए। वहीं, सुखीराम का शव एसडीएम दफ्तर के बाउंड्रीवाल में शुक्रवार सुबह लटका हुआ मिला। पुलिस पंच सुखीराम की सुसाइड मामले की जांच में जुट गई है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एसडीएफ दफ्तर के बाउंड्री वॉल में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम गई। मृतक की शिनाख्त सुखीराम रावत निवासी बागडूमर गांव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें