फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: पुल के ऊपर सोया था युवक, गिरने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Tue, 25 Jun 2024 02:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले के संबलपुर निवासी युवक पुल में सोने के दौरान ऊपर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्त ने ही पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन
सोते समय पुल से गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के संबलपुर निवासी युवक पुल में सोने के दौरान ऊपर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्त ने ही पुलिस और परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद शव का पीएम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संबलपुर पुल के नीचे एक युवक का शव देखा गया है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखने के बाद पास में ही खड़े युवक खनेद्र ने बताया कि मृतक खिलेश नेताम 19 वर्ष निवासी संबलपुर का है। दोनों एक साथ मुर्गा वाहन में काम करते थे बीती रात दोनों खाना खाने के बाद इसी पुल में आकर बैठ गए। 


जहां खिलेश पुल के ऊपर सो गया, जबकि खनेद्र अपने साथ लाये स्कूटी के ऊपर ही सो गया, सुबह जब खिलेश दिखाई नहीं दिया तो उसने पुल के नीचे देखा तो खिलेश नीचे मृत पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस भी यहीं मान रही कि पुल से नीचे गिरने की वजह से युवक की मौत हुई हैं, पुलिस ने शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें