फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में हैवान बना परमेश्वर: विक्षिप्त महिला संग दुष्कर्म कर रहा था युवक, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

Mon, 26 Aug 2024 10:11 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवक ने विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए शख्स को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64(1)-BNS की धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विक्षिप्त महिला के साथ उसी के गांव में रहने वाले युवक परमेश्वर श्रीवास ने रात के समय दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी परमेश्वर को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है तो पुलिस जल्द ही विक्षिप्त पीड़िता को आगामी कार्रवाई के बाद न्यायालय से आदेश लेकर मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर शिफ्ट करने की बात भी कह रही है।

एसडीओपी दीपक मिश्रा की ने बताया कि मामला गंभीर था। तत्काल पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पीड़िता को मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें