फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Bilaspur: युवक ने कुल्हाड़ी मारकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, शादी का दबाव बना रही थी युवती

Sun, 19 May 2024 10:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अमाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा थाना क्षेत्र में प्रेमी युवक ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका का प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई है। बहरहाल पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव का गांव की युवती अंजू यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों एक ही जाति के होने के बावजूद परिवार वालों के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। प्रेमिका अपने प्रेमी पर शादी कर परिवार के साथ रहने का दबाव बनाती थी, जिसकी वजह से आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। 

रविवार दोपहर लगभग तीन बजे दोनों के बीच फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें