फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी गई पारो: बहन की जॉब लगवाना चाहती थी युवती, युवक ने झांसे में फंसाकर ठग लिए छह लाख रुपये

Fri, 06 Sep 2024 06:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ठगी की। ठगी अहसास होने के बाद युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बोधघाट थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में रहने वाली एक युवती की पहचान के एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से छह लाख रुपये ठग लिए। दो साल बाद नौकरी नहीं लगी तो युवती ने मामले की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांधी नगर वार्ड निवासी कुमारी पारो मौर्य (30) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान अजित दीक्षित से हुई थी। अजित को पारो ने अपनी बहन की नौकरी के लिए बात की। अजित ने पारो की बहन रत्ना की मार्कशीट को मंगवाने के साथ ही छह लाख रुपये लगने की बात कही। पारो ने वर्ष 2021 से 2022 तक के बीच ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से छह लाख रुपये का पेमेंट कर दिया।

अजित ने पारो को बताया कि वह रत्ना की नौकरी आत्मानद स्कूल में लगवा देगा। शुरुआत में नौ हजार रुपये व बाद में 24 हजार रुपये मिलने की बात कही। इन दो वर्षों में पैसे लेने के बाद अजित पारो का फोन नहीं उठा रहा था। पारो की बहन को ना ही नौकरी मिली और ना ही पैसे वापस मिले। इसके चलते पारो ने पांच सितंबर को अजित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें