फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा-राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को दिया बढ़ावा

Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में योगी आदित्यनाथ का तूफानी चुनावी दौरा - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की लोरमी और दूसरी सीटों पर कमान संभाली। लोरमी में दिए अपने चुनावी भाषण में योगी ने कहा, "आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी प्रधानमंत्री ने कहा हो कि 2022 तक कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा। अगर केंद्र में भाजपा सरकार नहीं होती, छत्तीसगढ़ के लोगों को वो घर नहीं मिल रहे होते जो उन्हें अब मिल रहे हैं।"
विज्ञापन


योगी, प्रदेश के दो दिनी दौरे पर हैं। आज पहले चरण का प्रचार थम रहा है लिहाजा वो लोरमी, मुंगाली, साजा और कवर्धा जैसी सीटों पर जोरशोर से जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को वो दूसरे चरण के तहत आने वाली कुछ सीटों पर प्रचार करेंगे। 

योगी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार इससे लड़ने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राम मंदिर को लेकर देशभर में गरमाती राजनीति का कुछ असर योगी के भाषण पर भी दिखा। योगी ने कहा, "मैंने पिछली बार यहां आकर कहा था कि भगवान राम के ननिहाल में जब भगवान का मंदिर बन जाएगा तो जन्मभूमि में भी मंदिर अवश्य बन जाएगा और मैं धन्यवाद दूंगा छत्तीसगढ़वासियों का कि उन्होंने रायपुर में भगवान राम के एक भव्य मंदिर का निर्माण किया है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें