फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप 2023: तीन होनहार खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, जीता गोल्ड मेडल

Sat, 13 May 2023 07:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप 2023 में छत्तीसगढ़ के 3 होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के 3 होनहार खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप 2023 में छत्तीसगढ़ के 3 होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में संतोष शोरी और बालिका वर्ग में जयंती कचलाम और संताय पोटाई ने किया भारतीय टीम की ओर से खेला। 
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके शायराना अंदाज में कहा कि 'जो तूफानों में पलते हैं, वो इतिहास बदलते हैं।' उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए अबूझमाड़ क्षेत्र के इन होनहार खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप 2023 भूटान में आयोजित किया गया था। यह प्रतियोगिता 9 से 12 मई आयोजित की गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें