फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर दी जान: मोबाइल को लेकर पति से हुआ विवाद, पत्नी ने की आत्महत्या; डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

Thu, 15 Aug 2024 01:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैला चौकी उप थाना क्षेत्र ग्राम खोखसा में नवविवाहिता ने अपने घर के परछी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुमन प्रजापति (19) निवासी कोरबा ने खोखसा के रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों खोखसा में एक साथ रहते थे। संदीप चौहान से पूछताछ करने पर बताया कि रुपये नहीं होने पर मोबाइल को जांजगीर में जान-पहचान वाले के पास गिरवी रखा था। इसे लेकर सुमन नाराज हो गई और मोबाइल को वापस लाने की बात को कहते हुए विवाद हुआ था। इसके बाद मोबाइल लेने जांजगीर चला गया था। 9.30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि सुमन घर के परछी में लगे बांस के मीयारपर फांसी के फंदे से लटक गई।

नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा गया। नवविवाहित महिला सुमन ने छोटी प्लास्टि की कुर्सी के सहारे गमछे को रस्सी बनाकर फांसी लगाया है। फिलहाल शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें