फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की 'करतूत' पर मां को निर्वस्त्र घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के चांपा जिले में एक महिला को बुरी तरह से पीटकर निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


उस महिला के साथ सजा के तौर पर किया गया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का बेटा गांव के किसी प्रतिष्ठित परिवार की लड़की से प्रेम करता था जिसकी सजा के तौर पर मां के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया गया।

जानकारी के मुताबिक महिला को बुरी तरह से पीटा गया, निर्वस्त्र किया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। घटना होली के दो दिन बाद की है।
विज्ञापन

बेटे का अपराध, सजा मां को

पुलिस के मुताबिक महिला बुरी तरह से दहशत में है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का बेटा तीन साल पहले गांव की एक लड़की के साथ भाग गया था और उससे शादी कर ली थी। तभी से उसे किसी न किसी तरह से प्रताड़ित किया जाता रहा था। पीड़िता गांव के ही एक स्कूल में खाना बनाने का काम करती है।

कुछ महीने पहले जब पीड़िता का बेटा अपनी पत्नी के साथ वापस आया था तो लड़की के परिवार वालों ने लड़की को अपने एक रिश्तेदार के यहां जबरदस्ती भेज दिया था। उन लोगों ने मनोज पर यह आरोप लगा रखा है कि उसने लड़की को अगवा कर लिया था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें