फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया युवती से रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक घर में घुसकर युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना जनपद पंचायत के पंडरिया के नजदीक की है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने जनपद सदस्य पार्वती चंद्राकर के पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता भी है।

पंडरिया से कुछ दूरी पर सिरमाडबरी गांव है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात 11.30 बजे पंडरिया जनपद सदस्य पार्वती चंद्राकर के पति मन्नू चंद्राकर ने गांव में रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला के घर घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

आरोपी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता

खबर के अनुसार पीड़ित महिला ने मामले की रिपोर्ट पंडरिया थाने में रात 12 बजे दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मन्नू चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक मन्नू चंद्राकर कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता है, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी को लेकर नगर में काफी गहमा-गहमी है।

आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें