फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में पति का कत्ल: पत्नी ने सब्जी काटने वाले हंसिए से की हत्या, बोली- शराब पीकर करता था मारपीट

Thu, 10 Jul 2025 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में महिला ने नशे में मारपीट करने वाले पति की हंसिए से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला रीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम लेंजवारा बुचीडीह में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी पत्नी रीना पारधी ने अपने पति अभिषेक सिंह उर्फ बिहारी की सब्जी काटने वाले लोहे के हंसिए से हत्या कर दी। पुलिस ने रीना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बेरला थाना प्रभारी टीआई कृष्णकांत सिंह ने बताया कि रीना पारधी और अभिषेक सिंह पिछले 6-7 वर्षों से ग्राम लेंजवारा बुचीडीह के पारधी पारा में साथ रह रहे थे। 6 जुलाई 2025 की रात दोनों ने खाना खाया और सो गए। 7 जुलाई की रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच अभिषेक, जो नशे में था ने घर आकर रीना के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इससे रीना को चोटें आईं। गुस्से में आकर रीना ने घर में रखे सब्जी काटने वाले लोहे के हंसिए से अभिषेक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद रीना ने अपने माता-पिता के घर जाकर बताया कि अभिषेक की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है। पुलिस ने शुरू में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रीना पर शुरुआत से ही शक था। अभिषेक के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने रीना से सघन पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गुरुवार 10 जुलाई को रीना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें