फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक संबंध बनाने पर पति की हत्या: टंगिया से गुप्तांग काटकर मार डाला, बोली-काली कह कर चिढ़ाता था

Mon, 26 Sep 2022 07:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

पत्नी को ताना मारने के साथ आए दिन मारपीट करता था। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला ने अप्राकृतिक सेक्स करने पर अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने टंगिया से उसका गुप्तांग काट दिया और शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसका पति काली कहकर चिढ़ाता था। मामला अम्लेश्वर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

बेडरूम में फर्श पर मिला था खून से लथपथ शव
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि ग्राम कापसी के सतनामी पारा में अनंत सोनवानी की  हत्या कर दी गई है। पुलिस पहुंची तो अनंत का शव उसके ही बेडरूम की फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से उसके गले, गाल, कान, पेट और गुप्तांग पर वार के निशान थे। 

पत्नी से पूछताछ में शक हुआ तो खुला मामला
इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ शुरू की।  इस दौरान अनंत की पत्नी संगीता सोनवानी से पूछताछ हुई तो उसके जवाब गोलमोल थे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार की भी जानकारी दी। 

पत्नी को ताना मारता, करता था मारपीट
संगीता ने पुलिस को बताया कि अनंत उससे अक्सर अप्राकृतिक सेक्स किया करता था। साथ ही उसे ताना मारता कि वह काली है। मर्दों जैसी दिखती है और आए दिन मारपीट करता। रविवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। अनंत ने फिर अप्राकृति सेक्स किया तो गुस्से में संगीता ने घर में रखी टंगिया से उस पर वार कर दिया
विज्ञापन

वारदात में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद किया
टंगिया से उसका गुप्तांग काट दिया और एक के बाद एक कई वार किए। इससे अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद संगीता ने टंगिया को कुएं में फेंक दिया। जबकि खून से सनी साड़ी बेड के नीचे छिपा दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और साड़ी बरामद कर ली है। संगीता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें