25 लाख का इनामी है नक्सली
माडवी हिडमा पर पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। नक्सल कमांडर माडवी हिडमा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। वह छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस के लिए मोस्टवांटेड नक्सली है।
सुकमा का रहने वाला है नक्सली हिडमा
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना हिडमा के गांव में ही घटी है। छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला हिडमा का गढ़ है, जहां पर होने वाली सभी नक्सली गतिविधियों को हिडमा संचालित करता है। कद काठी में दुबले पतले हिडमा का नक्सली संगठनों में कद काफी बड़ा है। हिडमा नक्सली गतिविधी और संगठन पर अच्छी पकड़ के कारण ही सबसे कम उम्र में माओवादियों की टॉप सेंट्रल कमेटी का सदस्य बन गया है।
हिडमा कितने गुप्त तरीके से काम करता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा बलों के पास उसकी बस एक तस्वीर है जो 2016 की है। अब हिडमा कैसा दिखता है इसकी जानकारी सुरक्षा बलों के पास भी नहीं है।