फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: उधार के पैसे वापस मांगे तो दोस्तों ने ही कर दी हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 13 Jul 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस ने बताया कि पहले सभी आरोपियों ने मृतक युवक को अपने पास बुलाकर शराब पिलाई, जिसके बाद मौका पाकर उसको गला घोंट कर मार डाला और  शव को पुल के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने अपने दोस्तों को पैसे उधार दिए थे। जब उसने वापस मांगे तो उसने मारने की योजना बनाई।  तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पैसे वापस मांगने पर मौत के घाट उतारा
पुलिस ने बताया कि पहले सभी आरोपियों ने मृतक युवक को अपने पास बुलाकर शराब पिलाई, जिसके बाद मौका पाकर उसको गला घोंट कर मार डाला और  शव को पुल के नीचे फेंक दिया। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपियों को हत्या के छह दिन बाद धर दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने अपने साथियों को उधार दिए थे जिसे वापस मांगने पर उसकी मौत के घाट उतार दिया।

दो लाख रुपये लिए थे उधार
जानकारी के मुताबिक, गांव के पास पुलिया के नीचे मिले शव की शिनाख्त डोंगरीपारा निवासी मासो पोयामी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो परिजनों से जानकारी मिली की मासो पोयामी के नाम से गांव के ही तीन युवक मासो, राधेश्याम और सनकु कवासी ने 13 लाख रुपए का केसीसी लोन लिया था। जिसमें राधेश्याम राणा और सनकु कवासी इन दोनों को इसी लोन के पैसों में से 2-2 लाख रूपए उधार में दिया था। बार-बार कहने पर भी आरोपी पैसे नहीं लौटा रहे थे।
विज्ञापन


पांच जुलाई को मासो को मार डाला
फिर तीनों लोगों ने मासो पोयामी को मारने की योजना बना डाली और योजना के तहत पांच जुलाई को मासो को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आगे भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें