फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सिंहदेव का स्वागत: बजा ढोल-नगाड़े, CM ने खिलाई मिठाई, बाबा बोले- पूरा करेंगे घोषणा पत्र के वादे

Thu, 29 Jun 2023 01:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दिल्ली से वापस रायपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आतिशबाजी और ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
सीएम भूपेश से मिले सिंहदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का दिल्ली से वापस रायपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आतिशबाजी और ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों में भारी उत्साह और हर्ष देखा गया। कांग्रेस के कई नेता इस मौके पर मौजूद रहे। सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी साथ में लौटे। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है। विधानसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा। दावा किया कि भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। घोषणापत्र के कई वादों को हमने पूरा कर दिया है। बचे वायदों को राज्य सरकार जल्द पूरा करेगी। बाबा के स्वागत के लिए अंबिकापुर से भी बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। अंबिकापुर में भी बाबा की भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। बता दें कि टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी
दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें