फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं के साथ पड़ेगी कड़के की ठंड, जानें

Tue, 07 Jan 2025 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां 7.1 डिग्री न्यून्यतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आउटर इलाकों में कोहरा छाए रहन के साथ ही कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का अहसास होने वाला है। हालांकि अभी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में बदलाव नहीं होगा। दो दिनों के बाद मौसम मी बदलाव होगा।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। यह अक्षांश 25°N के उत्तर और देशांतर 71°E पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है।
विज्ञापन


आज मंगलवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें