फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल

Sun, 20 Oct 2024 10:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में हल्की माध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं बीते दिनों बारिश थमने से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार,  22 अक्तूबर के आसपास मध्य बंगाल की कड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी का आगमन होने से आगामी तीन दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिनों के बारिश के बाद गतिविधि कम हो जाएगी।

मानसून की विदाई के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बीते शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं दिन का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें