फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भिलाई में अचानक ध्वस्त हुई पानी की टंकी, मेंटेनेंस ऑफिस का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

Tue, 05 Sep 2023 10:40 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप के सेक्टर-4 में स्थित पानी की टंक अचानक ध्वस्त हो गई। टंकी के ध्वस्त होने से लाखों लीटर पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया है।
विज्ञापन
टंकी ध्वस्तो होने से रास्ते पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप के सेक्टर-4 की 50 साल पुरानी दो पानी की टंकी मंगलवार सुबह अचानक ही ध्वस्त हो गई। टंकी गिरने से प्रभावित क्षेत्र में पानी की सप्लाई टैंकर के माध्यम से करनी की तैयारी में जुट गई है। मेंटेनेंस ऑफिस का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है। लाखों लीटर पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया। 

विज्ञापन


भिलाई के सेक्टर-4 मार्केट के पास स्थित भिलाई स्टील प्लांट की दो पानी की टंकियों के माध्यम से सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में पानी सप्लाई की जाती थी। रोजाना की तरह इस दो टंकियों में सप्लाई के लिए लाखों लीटर पानी स्टोर कर रखा गया था। जिससे सुबह सप्लाई होनी थी, लेकिन सप्लाई के पहले ही दो टंकिया अचानक गिर गई। टंकी गिरने से मलबा सड़क पर आ गया है। वहीं, बीएसपी के मेंटेनेंस ऑफिस का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है। लाखों लीटर पानी आसपास के क्षेत्र में फैल गया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद सेक्टर-3 व सेक्टर-4 में पानी सप्लाई बाधित हो गई है। हजारों बीएसपी कर्मचारी-अधिकारी और अन्य लोगों तक पानी पहुंचाना एक बड़ी समस्या है। फिलहाल टैंकर के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें