फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: झमाझम बारिश से विनिका कंपनी का हाइड्रो पवार प्लांट जलमग्न, बांध से पांच फीट ऊपर बह रहा पानी

Sat, 03 Aug 2024 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम चिकनी में विनिका कंपनी के हाइड्रो पवार प्लांट के पास महान नदी में निर्मित बांध में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। झमाझम बारिश से बांध में करीब 5 फीट ऊपर ओवरफ्लो होने के साथ ही पावर प्लांट भी जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
बांध से पांच फीट ऊपर बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम चिकनी में विनिका कंपनी के हाइड्रो पवार प्लांट के पास महान नदी में निर्मित बांध में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। झमाझम बारिश के आज दूसरे दिन शनिवार को बांध में करीब 5 फीट ऊपर ओवरफ्लो होने के साथ ही पावर प्लांट भी जलमग्न हो गया है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में ओड़गी विकासखंड में लगभग 130 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। लबालब बांध की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्रशासन की पहल पर कंपनी के द्वारा कोरबा स्थिति बागों पावर प्लांट से तकनीकी अमले बुलाया गया है तथा बंद 9 गेट को खोलने के लिए पावर प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ प्रशासन स्तर पर कड़ी मशक्कत की जा रही है। 

बांध में उफान देख ख़तरे की संभावना को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही है। बहाव क्षेत्र की बस्तियों को खाली कराकर  ग्रामीणों को अस्थाई कैंप में शिफ्ट कर दिया गया है। आज भी जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद दिखे। वही क्षेत्र पल पल की गतिविधियों पर अपने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते नजर आ रहे है।
विज्ञापन


बांध का जलस्तर बढ़ने से पावर प्लांट जलमग्न
लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश के कारण बांध के करीब 5 फीट ऊपर ओवरफ्लो होने की वजह से प्लांट के सारे उपकरण जलमग्न हो गए। जिसके कारण प्लांट से विद्युत उत्पादन पूर्णतः ठप हो गया है। 

कई गांवों के डूबने का खतरा
जिले में लगातार दूसरे झमाझम बारिश होने के कारण महान नदी उफन पर है। अगर लगातार बारिश इसी तरह बरसती रही तो बांध में लगातार जल स्तर बढ़ता रहेगा। लोगों को डर है कि अगर बारिश थमी नही तो नदी किनारे के आधा दर्जन से भी ज्यादा गांव जलमग्न हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन डूबन क्षेत्र के सारे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ला रखी है। जिससे जानमाल के खतरे की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें