जंगल की जमीन पर खेती करने के लिए ग्रामीणों ने 12,000 पेड़ काट डाले। खबर के मुताबिक 2000 लोगों ने मात्र 48 घंटे में ये पेड़ काट डाले।
फॉरेस्ट विभाग ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला रायपुर के कुकड़ा गांव का है।
फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो हजार से ज्यादा गांववालों ने 12 हजार पेड़ों को काट कर बेच दिया, वो भी मात्र 48 घंटे में। मामला जानकारी में आते ही इस पर कार्रवाई की गई।
एक अधिकारी ने बताया कि बेचे गए पलाश के 5800 लट्ठे ढूंढ निकाले गए हैं, बाकी की तलाश जारी है।
ये पेड़ करीब 100 हेक्टेयर में फैले थे। इस मामले में एक फॉरेस्टर को भी निलंबित किया गया है। छत्तीसगढ़ के एक जू में हिरणों की मौत के बाद फॉरेस्ट विभाग से जुड़ा ये दूसरा बड़ा मामला है।