फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपये के साथ विधायक का वीडियो वायरल: मामले को लेकर भाजपा ने बोला हमला, MLA रामकुमार ने कही ये बात

Sun, 17 Sep 2023 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है  उन्होंने कहा की जो वीडियो वायरल कर रहा है उसका क्या उद्देश्य है यह वीडियो को वायरल करने वाला ही बता सकता है। मैने तो पैसे को देखा तक नहीं है।
विज्ञापन
लाखों रूपये के साथ विधायक का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के चंद्रपुर के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया में  वायरल हो रहा है जिसमें वह लाखों रुपए के साथ दिख रहे है। यह पैसा किसका है किस ने दिया है यह सब बात सामने नहीं है। इस पर पूर्व आईएएस और भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने फेसबुक में पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव कुछ लोगों के साथ बैठे हुए वीडियो में दिख रहे है। और उनके सामने नोट  के बंडल बेड में रखा दिख रहा है। यह लाखों रुपए किसलिए दिया गया है इसकी जानकारी नहीं है।

 


इस वीडियो को भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने सोशल  मीडिया फेसबुक में पोस्ट कर लिखा की कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव के सामने नोटो का बंडल है इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का साहस दिखाएगी या कोयले वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी।

विज्ञापन

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है  उन्होंने कहा की जो वीडियो वायरल कर रहा है उसका क्या उद्देश्य है यह वीडियो को वायरल करने वाला ही बता सकता है। मैने तो पैसे को देखा तक नहीं है।

विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें