फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव के कल आएंगे नतीजे, सीएम साय ने दावा करते हुए कहा- इस बार भी भाजपा को मिलेगी सफलता

Fri, 14 Feb 2025 02:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजा कल सामने आएगा। नतीजा सामने आने से पहले कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी जीत का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव को लेकर दावा किया की इस बार भी बीजेपी सफल रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजा कल सामने आएगा। नतीजा सामने आने से पहले कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी जीत का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव को लेकर दावा किया की इस बार भी बीजेपी सफल रहेगी। उन्होंने नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 13 महीने में नगरीय निकाय क्षत्रों में विकास के अच्छे काम हुए है। जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन


दरअसल, सीएम साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का भरोसा खत्म हो गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें