फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छात्र बोर्ड परीक्षा के तनाव से होंगे मुक्त, विशेषज्ञ कठिनाइयां करेंगे दूर, हेल्पलाइन नंबर कल से शुरू

Fri, 14 Feb 2025 01:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आगामी एक मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा होने वाली है। बोर्ड परीक्षा को लेकर कई ऐसे छात्र, जो तनाव में रहते हैं। उनके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने टोल फ्री नंबर जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आगामी एक मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा होने वाली है। बोर्ड परीक्षा को लेकर कई ऐसे छात्र, जो तनाव में रहते हैं। उनके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने टोल फ्री नंबर जारी किया जा रहा है। दरअसल, माशिमं की ओर से छात्रों को तनाव मुक्त करने लिए यह टोल फ्री नंबर जारी किया जा रहा है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावक के लिए परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान मिलेगा। विषय विशेषज्ञों और मंडल के अधिकारी की ओर से आगामी दिनों में आयोजित विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


माशिमं की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर यह पहल की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने टोल फ्री नंबर कल यानी शनिवार को जारी करने वाली है। इस टोल फ्री नंबर में सुबह साढ़े दस से शाम पांच बजे तक के मंडल के टोल फ्री नम्बर 1800-2334363 से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कल यानी 15 से 27 फरवरी को अलग-अलग विषयों अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों की ओर से संबंधित विषयों से छात्रों के कठिनाई को दूर करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजाना मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक, मण्डल के अधिकारी रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक मनोचिकित्सक शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें