फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: नो पार्किंग में चालान के दौरान हंगामा, यातायात पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 06:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर रही पुलिस टीम से विवाद करने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर रही पुलिस टीम से विवाद करने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवकों ने चालानी कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और ई-चालान डिवाइस छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना टाटीबंध चौक से सिलतरा बायपास रिंग रोड नंबर-4 के पास हुई। यहां यातायात थाना टाटीबंध की टीम नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक के खिलाफ चालान बनाते समय पास में एक्टिवा पर बैठे तीन युवक पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए रोजाना चालान करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने ई-चालान डिवाइस और मोबाइल छीनने का प्रयास किया तथा पुलिसकर्मियों को धक्का देने लगे।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद आमानाका थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने संदीप सिंह, हरदीप सिंह और प्रिंसपाल सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो पार्किंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें