फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरंग: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया पीड़िता का रेस्क्यू

Sun, 15 Mar 2026 05:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च की देर रात ग्राम बरछा की है। प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 13 मार्च को नाबालिग को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने सुनील कुर्रे (23) और कैलाश कुर्रे (22) निवासी सतनामी पारा नारा, थाना आरंग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1), 87, 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें