मामला क्षेत्र के नेवारी गांव का है। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा की शहर कोतवाली क्षेत्र में नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मामला क्षेत्र के नेवारी गांव का है। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।