फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemant Soren: लाभ के पद मामले में राज्यपाल ने मांगी एक और राय, कहा- झारखंड में कभी भी फट सकता है 'एटम बम'

Fri, 28 Oct 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, रायपुर।

सार

रमेश बैस से जब पूछा गया कि सोरेन सरकार के सहयोगियों ने उन पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसपर उन्होंने कहा कि अगर मेरी सरकार को अस्थिर करने की मंशा होती तो मैं चुनाव आयोग की जो सिफारिश आई है, उसके आधार पर निर्णय ले सकता था।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लाभ के पद मामले में एक और राय मांगी है। अपने गृह जिले रायपुर में मौजूद बैस ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड में कभी भी ‘एटम बम’ फट सकता है।

विज्ञापन

 
रमेश बैस से जब पूछा गया कि सोरेन सरकार के सहयोगियों ने उन पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसपर उन्होंने कहा कि अगर मेरी सरकार को अस्थिर करने की मंशा होती तो मैं चुनाव आयोग की जो सिफारिश आई है, उसके आधार पर निर्णय ले सकता था, लेकिन मैं बदले की भावना या किसी को बदनाम करने के लिए कोई भी कार्रवाई करना नहीं चाहता।इसलिए मैंने ‘एक और राय’ मांगी है। हालांकि, उन्होंने चुनाव आयोग की सिफारिश के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और न ही यह स्पष्ट किया कि दूसरी राय किससे मांगी गई है।

लाभ के पद मामले में सोरेन को विधानसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को राज्यपाल को अपना फैसला भेजा था। हालांकि फैसला सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि आयोग ने मुख्यमंत्री को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें