केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के सुकमा स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि देने विधायक पुरेंदर मिश्रा, राम प्रताप सिंह, निर्मल सिन्हा भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर किरण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंहदेव, विधायक किरण देव और उनके परिजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।