फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: अज्ञात चोरों ने नकदी रकम समेत चोरी किए जेवरात, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 02:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी रकम समेत सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में एक बार फिर से अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी रकम समेत सोने के जेवरात पर हाथ साफ किया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौहाकुंडा निवासी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बालाजी मेट्रो अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ नौ अक्तूबर को ओडिशा में स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर दर्शन करने गया था। दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसी बीच 11 अक्तूबर की सुबह आठ बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना के बाद तत्काल वह रायगढ़ पहुंचा तो देखा कि घर के सामने गेट में लगा ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।   

दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घर के सामानो को चेक करने पर पता चला कि अलमीरा मे रखे बच्चो के दो नग सोने का चैन नहीं था, जिसका वजन लगभग 10 ग्राम मूल्य करीब 70 हजार था और पेंट के जेब से नगद 2 हजार 200 रुपये नहीं थे। अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोड़कर लगभग 72 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305(ए) 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें