फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को बनाया हवस का शिकार: शौच के लिए निकली थी महिला, जंगल में दो युवकों ने लूटी अस्मत; चीख सुनकर पहुंचे लोग

Sat, 17 Feb 2024 05:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में दो बदमाशों ने शौच के लिए घर से निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जबरन महिला को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे घने जंगल में ले जाकर धमकाते हुए घटना को अंजाम दिया। उसकी चीख सुनकर ग्रामीणों की जंगल की तरफ गए, तभी आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात एक विधवा महिला (56) शौच के लिए अपने घर से निकली थी। इसी दौरान सोहन और राम किशन उसे रास्ते में खड़े मिले। दोनों युवकों ने अधेड़ महिला से अपने साथ चलने की बात कही। उसके विरोध जताने पर युवकों ने जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया। वे महिला को अपने साथ छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान युवकों ने महिला को धमकी भी दी। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर गांव के कुछ युवक मौके की ओर जा पहुंचे। बदमाश स्कूटी में कुछ लोगों को आते देख मौके से भाग निकले। गांव के युवकों को पीड़िता ने आपबीती बताई। वे पीड़िता को घर ले गए, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही रजगामार पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़े गए दो युवकों में से एक युवक की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि राजगामा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मामला आया, जिसमें महिला शौच के लिए बाहर निकली हुई थी। इस दौरान युवकों ने बाइक पर बैठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें