फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: अलग-अलग स्थानों पर हुई चाकूबाजी में दो युवकों की मौत, आठ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 07:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, राजनांदगांव

सार

शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में कल रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहला मामला शहर के संगम चौक तुलसीपुर का है, जहां 23 वर्षीय कलीम खत्री की चार लोगों ने हत्या कर दी, जिनमें तीन नाबालिग हैं।
विज्ञापन
घटनाओं के संबंध में जानकारी देते राजनांदगांव के एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव शहर में बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं चाकूबाजी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में तीन नाबालिगों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही घटनाओं की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में कल रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहला मामला शहर के संगम चौक तुलसीपुर का है, जहां 23 वर्षीय कलीम खत्री की चार लोगों ने हत्या कर दी, जिनमें तीन नाबालिग हैं। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी घटना शहर के शंकरपुर की है, जहां विनय (29) की चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों के नाम अनिमेश, आर्यन, दीपेश और निलेश हैं। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। उन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


शहर में एक ही दिन में दो स्थानों पर चाकूबाजी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस संबंध में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि चौकी चिखली के अंतर्गत शंकरपुर बस्ती में घटना हुई, जिसमें दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। चार आरोपियों ने विनय की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि दूसरी घटना थाना कोतवाली के अंतर्गत हुई थी, जिसमें कलीम खत्री नाम के युवक की आरोपी पक्ष के साथ दो-तीन दिनों पहले मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के बीच पुरानी रंजिश थी। कल तीन नाबालिग लड़कों ने कलीम के दोस्तों से मारपीट की थी जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में मिले और दोनों के बीच मारपीट हुई और तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों ने धारदार हथियार से कलीम पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें