फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

Wed, 06 Mar 2024 08:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में  तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्ते में मितान थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत तौलीपाली के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्ते में मितान थे। दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर बरपाली से कोरबा आ रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्रवण उरांव और उसका मितान फिरतु उरांव किसी काम से बाइक पर सवार होकर श्यांग बरपाली से कोरबा आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों का पंचानामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में एक पर्स मिला, जिससे मृतकों की पहचान हुई। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। 

बताया जा रहा है कि बाइक श्रवण उरांव चला रहा था। वहीं, फिरतु उरांव पीछे बैठा हुआ था। फिरतु उरांव सक्ति जिले के पटेरापाली का रहने वाला है। श्रवण उरांव रिश्ते में मितान होता है। फिरतु सक्ति से बरपाली श्रवण उरांव के घर पिछले चार दिनों से आया हुआ था। दोनों किसी काम से कोरबा आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें