फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur : सड़क पर बेशुद पडे़ थे दो युवक, राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे उससे पहले तोड़ा दम

Tue, 15 Aug 2023 08:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में सड़क पर दो युवक बेसुध पड़े थे। राहगीर उनके लेकर अस्पताल पहुचे, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के कुछ किमी आगे अशोका लीलैंड के पास मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर बेहोश पड़े थे। राहगीर उन्हें इलाज के लिए मेकाज लाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस को मृतक के जेब से एक आईडी बरामद हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अशोका लीलैंड के पास सड़क पर एक बाइक पड़ी हुई थी। वहीं, पास में दो युवक घायल पड़े हुए थे। आसपास के लोग घायलों को उठाने की जगह उसका वीडियो बना रहे थे, तभी कुछ बाइक सवार युवकों ने अपनी बाइक रोककर घायलों को उठाकर आटो से मेकाज लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। एक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर आनंद पोयम नाम लिखा था। उसका घर पंडरीपानी एसबीआई के पास बताया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि एक का नाम आनंद पोयम है, जो ड्राइवर का काम करता है। आनंद सुबह बाइक लेकर घर से निकला हुआ था। उसके 3 बच्चे भी हैं। वहीं, दूसरे का नाम राजेश पोयम बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतकों की पूरी जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें