करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर 36 समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। तोमर के जन्मदिन को करणी सेना के सभी सदस्यों और कई समाज के लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बीरगांव क्षेत्र में उत्तरभारतीय भोजपुरी समाज, साहू समाज, यादव समाज और देवांगन समाज ने जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसके अलावा मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध गायक अमर रघुवंशी, करणी सेना के विभिन्न पदाधिकारियों, 36 सर्वसमाज के कई सदस्यों और मित्रों ने घर पहुंचकर बधाई दी। तोमर बीरगांव में आयोजित होने वाले छठ महापर्व और महादेव घाट रायपुर में प्रतिमाह पूर्णिमा की संध्या पर आयोजित होने वाली खारुन गंगा महाआरती के प्रमुख आयोजक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। जन्म दिवस के अवसर पर दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।