फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: रुपये के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला को पीटा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

Thu, 03 Oct 2024 05:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पैसे के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आज से एक साल पहले उसने घरेलू काम के सिलेसिले में सविता गाईन नामक एक महिला से 10 हजार रुपय लिए थे। दो हजार रुपये वह दे चुकी है और बाकी पैसे धीरे-धीरे दे देगी, लेकिन सविता गाईन रुपये के लिए उसे धमकाती थी। 

पीड़िता ने बताया कि कल शाम तकरीबन सात बजे वह अपने घर में थी, तभी सविता गाइन और उसकी बहु पविती गाइन आई और एक राय होकर एक लाख रुपये की मांग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस बीच पीड़िता के द्वारा तीनों बच्चे बाहर गये हैं, उनके आने के बाद बकाया पैसा देने की बात कहने पर सविता गाईन और उसकी  बहु  पविती गाईन गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाल खींचकर हाथ थप्पड़ से मारपीट शुरू कर दिया गया। जिससे गर्दन, सिर तथा बांये कंधे में चोट आने की बात कही गई है।  
विज्ञापन


बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 115 (2) 296, 3(5) 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें