फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कच्ची शराब पकड़ने के लिए पहुंची थी आबकारी विभाग की टीम, लोगों ने लगाया बदसलूकी और मारपीट का आरोप

Thu, 03 Oct 2024 05:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

नकटीखार गांव में छापेमारी के दौरान विभाग पर एक परिवार ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार की महिला ने खुद के साथ झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
आरोप लगाने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में आबकारी विभाग के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेवजह ही लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। कटीखार गांव में सामने आया, जहां एक परिवार के साथ विभाग के लोगों ने मारपीट करते हुए एक महिला के साथ झूमाझटकी की। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


नकटीखार गांव में छापेमारी के दौरान विभाग पर एक परिवार ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार की महिला ने खुद के साथ झूमाझटकी करने के साथ ही कलाई को मरोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित विमला बाई महिला ने बताया कि घर के आंगन में वो, उसकी बहन और पति घर के अंदर थे। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसके घर में घुसा और अवैध रुप से कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति को उठाकर ले गए। मारपीट करने के साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। यही नहीं उसके साथ  झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान उसके दाया हाथ चूड़ी से कट गया। विरोध करने पर बदसूलीकी भी की गई।

महिला ने बताया कि बहुत पहले महुआ शराब बेचते थे, लेकिन अब नहीं बेचते ये बात बताने के बावजूद भी जबरजस्ती की गई। इसलिए वो परिवार सहित सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और अपनी आपबीती बताई। आबकारी विभाग की इस तरह की हरकत इससे पहले भी आ चुकी है। कई बार शराब पकड़ने गई आबकारी टीम के साथ मारपीट और बंधक बना लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें