फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों का रेता गला: एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,राजनांदगांव

सार

मिली जानकारी के अनुसार घायल जीई रोड के पास गया हुआ था इस दौरान उस पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव शहर के जीई रोड के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जीई रोड के पास छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मन्ना यादव के भतीजे यशवंत यादव पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है जहां पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार घायल जीई रोड के पास गया हुआ था इस दौरान उस पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या
राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदई चौक के पास एक युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले एक नाबालिक और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से धारदार चाकू पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है पूरे मामले का खुलासा बसंतपुर थाना में प्रेस वार्ता कर किया गया।

बसंतपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 19 सितंबर को रात के समय आरोपियों द्वारा आपसी रंजिश के कारण बदला लेने की नीयत से मृतक सोनू साईमन पर चाकू से वार कर घायल किया गया है जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई इस दौरान 21 सितंबर को सोनू साईमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें