फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

Sat, 27 Apr 2013 04:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ को कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक थाना प्रभारी और एक प्रधान आरक्षक शहीद हो गए। इस घटना में दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


मी़डिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस का एक संयुक्त दल गश्त लगाकर वापस ताडोकी थाने में लौट रहा था कि सक्ती ग्राम के घाट के पास पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली जिसमें ताडोकी थाने के प्रभारी संतोष एक्का और प्रधान आरक्षक अलीराम उसेंडी शहीद हो गए। दो घायल जवानों को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जयंत थोराट ने पुलिस और नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें