फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन की विकास यात्रा को आडवाणी देंगे हरी झंडी

Thu, 25 Apr 2013 05:28 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से विकास यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक आडवाणी 6 मई को विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए दंतेवाड़ा जायेंगे और रमन सिंह को यात्रा के लिए रवाना करेंगे।

उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने इससे पहले साल 2008 में भी विधानसभा चुनावों के पहले रमन सिंह को विकास यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा 6 मई को दंतेवाडा से शुरू होकर 15 जून को अबिंकापुर में समाप्त होगी। छह चरणों की इस यात्रा के लिए विशेष रूप से एक बस का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य में लगभग 1600 किलोमीटर यात्रा करके 90 में से 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। हर चरण में वह चार से छह दिनों तक बस में यात्रा करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. रमन सिंह की इस विकास यात्रा का पूरा कार्यक्रम भाजपा द्वारा तैयार किया गया है लेकिन यात्रा के सरकारी होने के चलते बस में पार्टी का झंडा या चुनाव चिन्ह नहीं होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें