फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट, जिला रिजर्व गार्ड के दो जवान घायल

Tue, 21 May 2019 04:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। सुकमा जिले के गोगुंदा के पास एक आईईडी विस्फोट में 2 जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान घायल हो गए हैं। सुकमा जिले के एएसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि दोनों जवान होश में हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


कुमार सिन्हा ने कहा मुखबिर की सूचना पर आज सुबह थाना फूलबगड़ी से पुलिस जवानों की एक टुकड़ी गोकुंडा पहाड़ी की तरफ रवाना हुई थी। इसी बीच घात लगाए नक्सलियों ने सुरंग में विस्फोट किया। 

विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गोकुंडा की पहाड़ी पर घायल जवानों को निकालने के लिए सेना ने हेलीकॉप्टर उतारा और घायल जवानों को रायपुर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें