फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : पांच लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली ने दंतेवाड़ा में किया आत्मसमर्पण

Sat, 18 May 2019 07:12 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की ईनामी एक 26 वर्षीय महिला नक्सली ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि महिला कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रही है। 

विज्ञापन


दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कैटर नंदे मंडावी उर्फ लाली माओवादियों के केरलापल एरिया कमेटी की सदस्य है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि वह इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल आ सकती है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में थी। 

जब पुलिस अस्पताल पहुंची, मंडावी ने खुद अपनी पुरानी साथी सुंदरी स्तम से संपर्क किया। पल्लव ने बताया कि सुंदरी ने 2017 में सीपीआई (एम) का साथ छोड़ दिया था। अब वह हाल ही में गठित जिला रिजर्व गार्ड की महिला शाखा में कमांडो है और मुख्यधारा में आने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


पल्लव ने बताया कि खुद को पुलिस के हवाले करने से पहले मंडावी ने कहा कि वह माओवादियों की खोखली विचारधारा से उकता चुकी है और माओवादी हिंसा से अपनी जमीन को बचाने के लिए महिला दस्ता 'दंतेश्वरी लड़ाके' से जुड़ना चाहती है।

मंडावी साल 2004 में चेकना नाट्य मंडली के सदस्य के तौर पर पामेड एरिया कमेटी में साल 2004 में इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी थी। यहां उसने साल 2011 कर कार्य किया। चेतना नाट्य मंडली माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा है

साल 2012 में मंडावी को सुकमा में केरलापल एरिया कमेटी के सदस्य का ओहदा दिया गया। वह 2014 में सुकमा के चिंतागुफा क्षेत्र में हुए कासलपाड हमले में शामिल थी। इस हमले में 14 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा वह दक्षिणी बस्तर के चार अन्य प्रमुख माओवादी घटनाओं में भी शामिल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें