फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कमरे में मिली शख्स की दो दिन पुरानी लाश, झगड़े के बाद घर छोड़कर चली गई थी मां; केरल का था रहने वाला

Wed, 13 Dec 2023 02:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस को वहां दो दिन से बंद एक कमरे में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर अंदर तलाशी ली और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तालपुरी स्थित पारिजात कॉलोनी में एक मकान में दो दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


भिलाई नगर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि तालपुरी पारिजात कॉलोनी के बी ब्लॉक में स्थित एक मकान में शव मिलने को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस को वहां दो दिन से बंद एक कमरे में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर अंदर तलाशी ली और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने मृतक की पहचान राजू नायर (45) के रूप की है, जो मूल रूप केरल राज्य का रहने वाला था। वह काम की तलाश में भिलाई आया हुआ था। राजू नायर पिछले चार माह से तालपुरी पारिजात में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। इसी दौरान उसकी मां से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया, जिसके बाद राजू की मां घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से वह घर पर अकेला रहता था। वह रिसाली में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। पुलिस ने बताया कि राजू हार्ट पेशेंट था। उसे सांस लेने की बीमारी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है को हार्ट अटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें