फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, घटना से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम,आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

नवगठित जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई के बाजार अतरिया में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे मोटरसाइकिल में बैठे दो बच्चों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवगठित जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई के बाजार अतरिया में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे मोटरसाइकिल में बैठे दो बच्चों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। प्रशासन की समझाइस के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ आरोपी चालक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत। सड़क किनारे खड़ी मोटर सायकल पर बैठे दो बच्चो को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा। ट्रक की टक्कर से दोनों की मौके पर हुई मौत।पूरा मामला जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम बाज़ार अतरिया का है जहां आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां सड़क किनारे खड़े दोनो को तेज रफ़्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक बच्चे का शव ट्रक के नीचे फँस गया था जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। ट्रक ड्राइवर नशे में धुत्त था इसलिए ये बड़ी दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंची जालबांधा पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत करवाया और आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें