फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 May 2022 04:54 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ तालाब में नहाने के दौरान दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, खरसिया क्षेत्र के महका गांव के रहने वाले दो भाई गांव के ही तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
मृतकों की पहचान खरसिया क्षेत्र के महका गांव के निवासी श्याम शर्मा (12) और उसके भाई सागर शर्मा (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई नहाने के लिए गांव के तालाब में घुसे थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और खरसिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें