फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भिलाई में बांग्लादेशी महिला सहित दो गिरफ्तार, फर्जी पहचान से किराये के मकान में रह रही थी दोनों

Thu, 15 May 2025 01:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने भिलाई में फर्जी आधार कार्ड के साथ दो साल से रह रही बांग्लादेशी महिला पन्ना बीवी और मकान मालिक सूरज साव को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज जब्त कर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
दो बांग्लादेशी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के सुपेला नेहरू नगर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पन्ना बीवी और किराये का मकान देने वाले सूरज साव को छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला पिछले दो वर्षों से फर्जी पहचान के साथ अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से रह रही थी।

विज्ञापन


दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पन्ना बीवी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई थी। आठ वर्ष पूर्व वह बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के बांग्लादेश से कोलकाता के सोनागाछी पहुंची, जहां पांच वर्ष तक काकोली घोष के नाम से रही। इसके बाद दिल्ली होते हुए वह भिलाई आई, जहां पूजा नामक महिला के साथ सुपेला में सूरज साव के मकान में किराये पर रहने लगी। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अपने मूल निवास स्थान जसौर, बोंगांव (उत्तर परगना) आती-जाती रही। 

पुलिस ने उसके मोबाइल से बांग्लादेश के एक दर्जन से अधिक नंबर बरामद किए, जो उसके परिवार और रिश्तेदारों से संपर्क दर्शाते हैं। एसटीएफ ने पन्ना बीवी के पास से फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मकान मालिक सूरज साव पर बिना पुलिस सूचना के किरायेदार रखने और बांग्लादेशी महिला का सहयोग करने के आरोप में वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें