फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: यूट्यूब से सीखा बाइक चोरी का तरीका, बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक, पहली बार में ही पकड़े गए

Wed, 12 Oct 2022 06:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो यूट्यूब से तरीका सीख चोरी करते थे। दोनों ने बाइक चोरी की और फिर उसे बेचने की फिराक में पकड़े गए। 
 
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोग यूट्यूब पर अपने चैनल बना रहे हैं। उसे देखकर तमाम लोग नई-नई चीजें भी सीखते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के दो युवकों ने उससे चोरी करना सीख लिया। इसके बाद उसी तकनीक से एक बाइक चोरी की और उसे बेचने कोरबा पहुंच गए। दोनों बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, लेकिन पुलिस पहुंच गई। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि पहली बार ही उन्होंने चोरी की थी और पकड़े गए। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर क्षेत्र में दो युवक बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी जांजगीर-चांपा के जैजैपुर निवासी श्याम चौहान और शहडोल निवासी गेंदलाल उर्फ सत्या मेहरा है। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले जांजगीर-चांपा के चांपा मार्केट से चोरी की थी। 

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे 12वीं पास हैं। उन्होंन यूट्यूब से बाइक चोरी करना सीखा था। जिससे पता चला कि बिना चाबी के डायरेक्टर कैसे स्टार्ट करते हैं और हेंडिल लॉक कैसे खोलते हैं। इसके बाद बाइक चोरी कर ली। दोनों ने बताया कि उन्होंने पहली बार ही चोरी की थी, लेकिन पकड़े गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रहे हैं। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें