फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवरों का स्टेयरिंग छोड़ आंदोलन: धमतरी में छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर किया जाम, धरने पर बैठे

Wed, 15 Mar 2023 07:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से मांग कर रहे है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मांगें पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में कोई भी ड्राइवर गाड़ी नही चलाएंगे। फिलहाल धमतरी और ओडिशा सीमा पर जाम लगने से दोनों ही तरफ सैकड़ों ट्रक और छोटे वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर ट्रक चालकों न लगाया जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में ट्रक ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में ट्रक खड़े कर चालक धरने पर बैठे हैं। उन्होंने धमतरी में छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर को जाम कर दिया है। इसके चलते छोटे-बड़े कई वाहन फंस गए हैं। चालकों ने इसे स्टेयरिंग छोड़ों आंदोलन का नाम दिया है। यह सारे ट्रक ड्राइवर ओडिशा के हैं और वहीं की सरकार के खिलाफ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन




ओडिशा के ट्रक चालक चाहते हैं कि सरकार को उनके परिवार के लिए बीमा देना चाहिए। रिटायरमेंट के बाद भत्ता, आर्थिक मदद और आर्थिक सुरक्षा सहित अन्य मांग कर रहे हैं। ड्राइवरों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होती, यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कोई भी ड्राइवर गाड़ी नही चलाएगा। उन्होने बताया कि यह मांग वे पिछले तीन सालों से कर रहे है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें