अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरगुजा जिला के अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर लखनपुर के पास ग्राम जजगा में गुरुवार की दोपहर दो बजे कोयले से भरे हाईवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में मोटरसाइकिल के दो-तीन टुकड़े हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
कोयला लोड हाईवा अंबिकापुर की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। लखनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी लखनपुर भेजे हैं। हाईवा की टक्कर से एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचल गया था। वहीं, दुर्घटना के बाद सड़क किनारे हाईवा भी पलट गया। उक्त मोड़ पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन एनएच के लापरवाह अधिकारी यहां साइन बोर्ड व सुरक्षा संकेतक लगवाना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं।