फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 14 Aug 2023 05:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। जलती ट्रक से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबह कबीरधाम जिले के कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदैनी और नवागांव के बीच  चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, ट्रक धूं-धूं कर जलता रहा। 

विज्ञापन


यह मामला देख सड़क पर आने-जाने वाले लोगों ने डॉयल 112 और पुलिस विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर दमकल की टीम पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी होगी। इस दौरान सड़क के किनारे ट्रक जलने के बाद भी लोगों को आना-जाना लगा रहा। वहां पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह ट्रक बिलासपुर जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें